Header Ads

बॉडी बनाने के 8 जबरदस्त टिप्स -How To Make Perfect Body In Hindi



बॉडी बनाने के 8 जबरदस्त टिप्स 

हेलो दोस्तों आज यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही लाभदायक साबित होने वाला है क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप घर पर रहकर भी अपनी Muscles और Body कैसे बना सकते हैं, अगर आप भी जानना चाहते हैं कि घर पर रहकर Body कैसे बनाएं तो हमारे इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक आखिरी तक पढ़े।

दोस्तों घर पर रहकर Muscles/Body बना सकते हैं इसके लिए आपको किसी महंगे Jym में जाने की जरूरत नहीं है, बस आपको नियमित रूप से व्यायाम करना होगा हालांकि बिना प्रोफेशनल उपकरणों के आप अपनी Body को एक सीमा तक ही बना सकते हैं लेकिन अगर आप सुरक्षित और मांसपेशियों की बराबर टोनिंग चाहते हैं तो घरेलू व्यायाम इसके लिए पर्याप्त है।

Body कैसे बनाएं?

दोस्तों अगर आप घर पर रहकर ही अपनी Body बनाना चाहते हैं तो हमारी नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो करें।

  1. Push Ups करें:- दोस्तों यह Exerercise ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वालेेे Exercise है बस आपको यह ध्यान रखना है कि push ups करने का तरीका बिल्कुल ठीक हो, आपकी रीढ़ की हड्डी बिलकुल सीधी और आपके पुट्ठों की सीध में होनी चाहिए, न कि झुकी हुई। साधारणतः आपकी हथेलियां आपके कन्धों से थोड़ा ज़्यादा चौड़ाई पर होनी चाहिए, किन्तु यदि आप छाती को अधिक व्यायाम देना चाहें तो अपनी हथेलियों के बीच की दूरी को बढ़ा दें और यदि बाँहों का अधिक व्यायाम चाहें तो इस दूरी को कम कर सकते हैं।
  • आठ से बारह Push Ups के तीन सेट तक करने का प्रयास करें।

2. Dips करें:- अच्छी Dips करने के लिए आपको एक मज़बूत बेंच, मेज़ या कुर्सी की आवश्यकता होगी 1–2 feet (0.3–0.6 m)। अपने हाथ पीछे की ओर बेंच पर ऐसे रखें कि आपकी पुठ्ठे हवा में रहें और आपके घुटने 90 अंश का कोण बनाते हों। इस Exercise को 15 से 20 बार करें।

3. Crunchies करें:- Crunches, ऐब्स के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यायाम हैं, अब बस इसे शुरू करें। अपनी पीठ के बल लेट जाएं, आपके पाँव ज़मीन पर हों और घुटने मुड़े हुए हों। अपनी गर्दन को हाथों से सहारा देते हुए , अपने कन्धों को ज़मीन से 6-8 इंच ऊपर उठाएं, एक सेकंड इस अवस्था में रहें, फिर धीरे धीरे वापस नीचे हो जाएं। तुरंत ही वापस उठें, सारे समय ऊपर की ओर देखें और पूरी प्रक्रिया को धीरे धीरे और संयमित ढंग से करें। इस प्रक्रिया को 8 से 12 बार करने के एक सेट को तीन बार करें।

4.पैरों की मांसपेशियों को जल्दी विकसित करने के लिए तीव्र कार्डिओ व्यायाम करें:- दोस्तों बहुत लोग यह समझते हैं की कार्डिओ व्यायामों से मांसपेशियां विकसित नहीं होतीं, किन्तु बहुतेरे ऐसे व्यायाम हैं जिन्हें एक के बाद एक करने से आप पैरों की सशक्त मांसपेशियां बना सकते हैं। 5-6 व्यायाम चुन लें एवं प्रत्येक को एक मिनट के लिए करें। आधा मिनट विश्राम करें फिर अगला व्यायाम करें. जब सभी 6 व्यायाम हो जाएं, 4-5 मिनट विश्राम करें, अब इन व्यायामों को 2-3 बार दुहरायें।

5. दीवार के सहारे बैठना (Wall Sit):-सहारे के लिए दीवार से पीठ टिकाएं, अब "बैठ" जाएं हालांकि आपका पुठ्ठा हवा में हो घुटने 90 अंश के कोण पर हों और आप की अवस्था बिल्कुल ऐसी हो जैसे आप कुर्सी पर बैठे हों। इस अवस्थाा में 1 मिनट तक रहें। आधा मिनट आराम करें फिर इसे 2 बार और करें।

6.ग्लूट ब्रिज (Glute bridges) करें:- घुटने मोड़ कर और पैरों को ज़मीन पर रखते हुए कमर के बल लेट जाएँ। अपने ग्लूट को ऊपर की ओर उठाएं कि एक पुल जैसा दिखाई दे। कमर को ऊपर उठाये हुए, अपना बायां पैर उठाइये फिर उसे नीचे करते हुए अपना दायां पैर उठाइये। दोनों पैरों से इस व्यायाम को 10-10 बार करें।

7. मांसपेशियों के खिंचाव के लिए एवं संपूर्ण शरीर के व्यायाम के लिए योग करें:- दोस्तों अगर आपको ज्यादा समय नहीं मिल पाता कि आप पूरे दिन Exercise करें तो आप सुबह के समय योग करें आप चाहे तो योग करनेे के सभी तरीकेेेेेेे YouTube पर उपलब्ध है आप वहां से देखकर योग कर सकते हैं। योग करना आपकेेेेेेेे शरीर के लिए बहुत अच्छा है इससे आपकेेेे शरीर में चुस्ती फुर्ती और लचीलापन आता है।

8.संतुलित आहार लें:- संतुलित आहार सेेेे मतलब है की दोस्तों आप Protein भरा भोजन करें और जिसमें वसा कम हो, लेकिन इसका मतलब यह नहींं है, कि आप पूरे दिन Protein भरे Shakes पिए आपको फल, हरी सब्जियां, Protein भरे पदार्थ जैसे मछली, अंडाा, फलियां यह सब आपके भोजन में शामिल हो।

इसके अलावा और बहुत से व्यायाम है जो आप कर सकते हैं आप चाहे तो YouTube पर जाकर Search करें और आपको वहां पर सभी तरह के व्यायाम और Yoga देखने को मिलेंगे आप चाहे तो वहां से देख कर कर सकते हैैं।

Post से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

अगर आप घर पर रहकर अपनी Body या Muscles बनाना चाहते हैं और उसके प्रति गंभीर हैं, तो हमारे नीचे दिए गए बातों पर जरूर ध्यान दें।

  • कठिन परिश्रम करें और सही भोजन करें साथ ही पूरा आराम करें
  • अपने भोजन में ज्यादा मात्रा Protein वाली चीजों की रखी जैसे अंडा, मछली इत्यादि ज्यादा खाएं
  • चर्बी को घटाने और मांसपेशियों को उजागर करने के लिए कार्डियो व्यायाम करें
  • व्यायाम करने से पहले 5 से 10 मिनट पैदल चले या दौड़ लगाएं इसी तरह जब व्यायाम खत्म करते हैं तो शरीर को Cool Down करें।

How To Make Perfect Body In Hindi

निष्कर्ष

उम्मीद करते हैं आज के इस आर्टिकल के द्वारा दी गई जानकारी से आपको अपने Muscle और Body बनाने में सहायता मिलेगी तो दोस्तों अगर आपको हमारा आज का यह आर्टिकल पसंद आया तो आगे भी इसे शेयर करें और नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

धन्यवाद !

Powered by Blogger.